Sunday, March 31, 2024

हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी कि हर ख़्वाहिश पे दम निकले | मिर्ज़ा ग़ालिब

 

हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी कि हर ख़्वाहिश पे दम निकले

हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी कि हर ख़्वाहिश पे दम निकले

बहुत निकले मिरे अरमान लेकिन फिर भी कम निकले

डरे क्यूँ मेरा क़ातिल क्या रहेगा उस की गर्दन पर

वो ख़ूँ जो चश्म-ए-तर से उम्र भर यूँ दम-ब-दम निकले

निकलना ख़ुल्द से आदम का सुनते आए हैं लेकिन

बहुत बे-आबरू हो कर तिरे कूचे से हम निकले

भरम खुल जाए ज़ालिम तेरे क़ामत की दराज़ी का

अगर इस तुर्रा-ए-पुर-पेच-ओ-ख़म का पेच-ओ-ख़म निकले

मगर लिखवाए कोई उस को ख़त तो हम से लिखवाए

हुई सुब्ह और घर से कान पर रख कर क़लम निकले

हुई इस दौर में मंसूब मुझ से बादा-आशामी

फिर आया वो ज़माना जो जहाँ में जाम-ए-जम निकले

हुई जिन से तवक़्क़ो' ख़स्तगी की दाद पाने की

वो हम से भी ज़ियादा ख़स्ता-ए-तेग़-ए-सितम निकले

मोहब्बत में नहीं है फ़र्क़ जीने और मरने का

उसी को देख कर जीते हैं जिस काफ़िर पे दम निकले

कहाँ मय-ख़ाने का दरवाज़ा 'ग़ालिब' और कहाँ वाइ'ज़

पर इतना जानते हैं कल वो जाता था कि हम निकले

VIDEOS
THIS VIDEO IS PLAYING FROM YOUTUBE

हबीब वली मोहम्मद

हबीब वली मोहम्मद

फ़्रांसेस डब्ल्यू प्रीचेट

फ़्रांसेस डब्ल्यू प्रीचेट

एम. कलीम

एम. कलीम

अज्ञात

अज्ञात

RECITATIONS

नोमान शौक़

नोमान शौक़

शम्सुर रहमान फ़ारूक़ी

शम्सुर रहमान फ़ारूक़ी

स्रोत:

Deewan-e-Ghalib Jadeed (Pg. 425)

  • लेखक: मिर्ज़ा ग़ालिब
    • प्रकाशक: मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, भोपाल
    • प्रकाशन वर्ष: 1982

No comments:

Post a Comment

हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी कि हर ख़्वाहिश पे दम निकले | मिर्ज़ा ग़ालिब

  हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी कि हर ख़्वाहिश पे दम निकले मिर्ज़ा ग़ालिब हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी कि हर ख़्वाहिश पे दम निकले बहुत निकले मिरे अरमान लेक...